रैली निकालकर पोलियो खुराक पिलाने की दी जानकारी
रैली निकालकर पोलियो खुराक पिलाने की दी जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
दो बूंद दवा पोलियो हवा के नारे के साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो खुराक पिलाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शनिवार को यहां पीएचसी पर पोलियो अभियान के पूर्व संध्या पर शनिवार को निकाली गई।
रैली के द्वारा लोगों को अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने की के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल एएनएम, जीएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को पोलियो से बचाव को लेकर विभिन्न स्लोगन पर नारे लगा रहे थे। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम प्रकाश, सुनील कुमार, संतोष कुमार आदि भी रैली के साथ चल रहे थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि रविवार से शुरू होकर 5 दिनों तक चलने वाली पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर 102 चलंत दस्ते गठित किए गए हैं। वहीं 20 ट्रांसिट केंद्र पर आने जाने वाले बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। जबकि 01 मोबाइल टीम भी बनाया गया है। 35 पर्रवेक्षको की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
