सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर भाजपा कार्यकर्त्ता ने प्रसन्नता व्यक्त किया
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर भाजपा कार्यकर्त्ता ने प्रसन्नता व्यक्त किया
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
हाजीपुर। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए को निष्प्रभावी बनाकर जम्मू-कश्मीर के आम आवाम के हित में देश के सर्वोच्च सदन द्वारा निर्णय लिया गया था जिसे भारत के उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्णय से मुहर लगा कर पुनः देश को गुमराह करने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया है एवं बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है जिससे देश की जनता माननीय उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त करती है एवं जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास की नई इबारत लिखने का मार्ग प्रशस्त करती है।
