April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में चोरों के आतंक से सहमे है दुकानदार । (एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी )

महुआ में चोरों के आतंक से सहमे है दुकानदार । (एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी )

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

।वैशाली ! महुआ , थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों की दुकानों में चोरी होना, अब आम बात हो गई है।जिसके कारण आमजन के साथ दुकानदार सहमे हुए हैं। पता नहीं कब किस दुकानदार का चोरी होने का नंबर आ जाए ।ऐसे ही वाक्य महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड स्थित डोगरा चौक की है ,जहां एक ही रात में चार दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया और भारी मात्रा में सामान ले चलते बने ।प्रशासन की गश्ती की गाड़ी कहां घूमती है यह तो आप लोगों को पता नहीं ,नहीं तो सड़क के किनारे स्थित चौक चौराहे पर दुकान सुरक्षित है और न घर बार ।जिस दुकानों में चोरी हुई है उसमें (१)मां दुर्गा ज्वैलर्स चंद्र मोहन शाह हसनपुर ओस्ती निवासी इनका सारा सामान चोरी हुआ(२) मनोज कुमार पानापुर निवासी सोना चांदी का दुकान है इनका शटर तोड़ा गया दुकान में चोर घुसा लेकिन ताला नहीं खोला इसके कारण का सामान बचा(३) वस्त्र वाटिका कपड़ा दुकान राजकुमार चौधरी महुआ निवासी शटर तोड़ा गया(४) राजेंद्र सिंह भदवास निवासी मेडिकल दुकान होलसेल शटर तोड़ा गया कुल मिलाकर कर ४ दुकानदार को शटर तोड़ा गया है सभी दुकानदार मिर्जानगर डोगरा चौक पर स्थित है।घटना पर पुलिस कहां तक सफल हो पाती है,यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.