क्रिकेट फाइनल में पटना को हरा मुजफ्फरपुर ने कप पर कब्जा जमाया
क्रिकेट फाइनल में पटना को हरा मुजफ्फरपुर ने कप पर कब्जा जमाया।
रिपोर्ट : नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
वैशाली ! पातेपुर ,
श्री राम चंद्र विद्यालय के खेल मैदान में हीरो कप टूर्नामेंट 2023 का फाइनल मैच का बुधवार को आयोजन किया गया।इस मौके पर पातेपुर महंत बाबा विश्व मोहन दास, क्षत्रिय महासभा के, प्रदेश अध्यक्ष सह दीक्षा ग्रुप के निदेशक अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह, हीरो एजेंसी पातेपुर के एम. डी .रोहित सिंह , पातेपुर प्रखण्ड नगर पंचायत मुख्य पार्षद सनोज पासवान ,
ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया ।.टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मैच में पटना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनया ।जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया।
इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को वैष्णवी हीरो के संचालक रोहित सिंह,पातेपुर महंथ बाबा विश्वमोहन दस जी महाराज समाज सेवी मिन्टू सिंह, नगर मुख्य पार्षद सनोज पासवान ने हीरो मोटरसाइकिल का चाभी दिया ।इस मौके पर उप मुख्य पार्षद रवि रंजन कुमार,मुखिया पति अमित कुमार उर्फ नटबर,कुंदन कुमार शर्मा,विशाल कुमार लक्ष्मण सिंह, के अलावे इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में योगदान दिया.मैच में कमेंट्री के रूप में सभी मैच में मनीष कुमार सिंह को महंथ ने धन्यवाद दिया। इस रोमांचक फाइनल मैच में हजारों की संख्या में आये दर्शकों ने चौके ,छक्के का आनंद लिया।
