April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कर्पूरी जन्म शताब्दी मनाने की तैयारी में जुटे रालोजद कार्यकर्ता

कर्पूरी जन्म शताब्दी मनाने की तैयारी में जुटे रालोजद कार्यकर्ता
समारोह को ऐतिहासिक बनाने को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाने का लिया निर्णय
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 23 जनवरी को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लेकर पुरजोर तैयारी चल रही है। इस समारोह में राजभर के भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रविवार को यहां विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल ने राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है| इस जयंती शताब्दी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता इ शम्भुनाथ सिन्हा, प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा, प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज आदि के द्वारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए निर्णय लिया गया है। श्री पप्पू ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर राज्य के हर एक एक जिला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने महुआ के विभिन्न गांव का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए उत्साहित किया। बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा और इकलौता होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.