तीन थाना क्षेत्रों से गुजरने वाली दो एन एच में घंटों महाजाम से हलकान रहे जाम में फंसे लोग।
हाजीपुर। तीन थाना क्षेत्रों से गुजरने वाली दो एन एच में घंटों महाजाम से हलकान रहे जाम में फंसे लोग। भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि हाजीपुर पटना एन एच 31 हाजीपुर के पासवान चौक तक लगातार जाम की समस्या बनी रहती है जबकि सदर थाना हाइवे के बगल में स्थित है दो किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों समय लगता है एवं हाजीपुर जन्दाहा रोड एन एच 322 में पासवान चौक से रहिमापुर तक जाम की भयावहता देख एम्बुलेंस चालक भी गंभीर मरीजों के जान की सलामती के लिए भगवान को याद करते हैं जबकि औधोगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र से होकर एन एच गुजरती है पर वैशाली जिला प्रशासन लोगों को स्वयं के भरोसे छोड़ सड़क पर शायद ही कभी नजर आती है। नगर थाना क्षेत्र में रामाशीष चौक से नखास चौक, मस्जिद चौक एवं जढुआ की स्थिति भी कमोवेश यथावत हीं रहती है।
