May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कटहारा ओपी अंतर्गत एक मामले की एसडीओ ने की सुनवाई घटना की निष्पक्ष जांच का एसडीओ ने दिया भरोसा

कटहारा ओपी अंतर्गत एक मामले की एसडीओ ने की सुनवाई
घटना की निष्पक्ष जांच का एसडीओ ने दिया भरोसा
महुआ। रेणु सिंह
अनुमंडल के कटहारा ओपी से संबंधित एक मामले को लेकर सोमवार को यहां अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ द्वारा सुनवाई की गई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल होकर अपने अपने पक्ष को रखा।
मामले में बताया गया है कि कटहारा ओपी अध्यक्ष द्वारा रौशन कुमार और अन्य को घर से पड़कर गोरौल थाना के हाजत में बंद ही नहीं किया गया। बल्कि फर्जी डकैती की योजना बनाने की‌ घटना बनाकर उसे जेल भेजने के मामले में एसडीओ अपूर्वा त्रिपाठी के द्वारा सुनवाई की गई। यहां सुनवाई में एसडीओ ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष जाँच कलने का भरोसा दिया। इस सुनवाई में एक पक्ष की पूर्व पार्षद विद्या कुमारी राय, आरटीआई कार्यकर्ता देवेंद्र राय, चेहराकला के पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय श, सरपंच वकील राय तथा दूसरे पक्ष के ओपी अध्यक्ष जयप्रकाश उपस्थित थे।
मालूम हो कि मामला गोरौल कटहरा ओपी कांड संख्या 460/23 से जुड़ा हुआ है। कटहारा ओपी द्वारा बेवजह रौशन कुमार सहित अन्य को घर से उठाकर फर्जी मामला दर्ज कर जेल भेजना मामले में उक्त लोगों ने संयुक्त रूप से जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया था। जिस पर डीएम द्वारा एसडीओ व एसडीपीओ को घटना की हर एक बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया था। डीएम द्वारा जारी पत्र के आलोक में यहां एसडीओ द्वारा सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगालने, घटना के सूचक एवं जप्ती सूची के गवाहों का टावर लोकेशन के आधार पर जांच की मांग सूचक पक्ष द्वारा रखी गई। सुनवाई के दौरान एसडीपीओ सुमन सुरभ भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.