गोरौल पुलिस ने तीन रंगदार को किया गिरफतार ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल पुलिस ने तीन रंगदार को किया गिरफतार ।
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के निकट एन एच 22 पर पटना की ओर से आ रही एक बस को रोक कर उससे रंगदारी की मांग किया गया. नहीं देने पर सभी ने मिलकर बस ड्राईवर को स्कार्पियों में बैठाकर सुपौल ले गया . जहां से गोरौल पुलिस ने तीन आरोपित सहित बस चालक को बरामद कर थाने लाया . इस सम्बंध में बस चालक सीतामढी जिले के बथनाहा थाना अंतर्गत बथनाहा गांव निवासी अनिल चौधरी द्वारा थाने में दर्ज कराये गये प्रथमिकी में बताया है कि वह पटना से सवारी लेकर सीतामढी रविवार की देर रात्रि जा रहा था कि हरशेर गांव के निकट स्कार्पियों पर सवार 6 – 7 व्यक्ति आ धमके और बस को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी बस के आगे खड़ा कर दिया . गाड़ी से दो व्यक्ति निकलकर हाथ में हॉकी स्टिक लिए बस के अंदर घुस गया और चालक को घसीटते हुए बस से बाहर लाकर स्कार्पियो मे बैठा लिया . बस के अन्य कर्मी द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसे धक्का देकर निचे गिराते हुए उसे मुजफ्फरपुर की ओर ले गया . इसी बीच में स्कार्पियो में बैठा एक अन्य लड़का ने बोला कि तुम रंगदारी का पैसा हमारे खाते पर ऑन लाईन मंगवा दो . कुछ घन्टे बाद स्कार्पियो एक चाय की दुकान पर रुकी तो सामने एक वोर्ड पर भपटियानि चौक सुपौल लिखा था . दो लोग हमारे साथ गाड़ी में बैठे रहे अन्य व्यक्ति चाय पीने चले गये .
इसी बीच अचानक गोरौल पुलिस की गाड़ी स्कार्पियो के पास आकर रुकी जिस पर मेरा कंडक्टर विजय पुलिस बल के साथ बैठा था . सभी ने मिलकर मुझे स्कार्पियो से उतारा और दोनों को पकड़ते हुए शेष चाय पी रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें से एक को पकड़ा गया. बाकी अन्धेरे का फायदा उठा भागने मे सफल रहा . पकड़े गये व्यक्ति की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र गणपतगंज गांव निवासी मनीष कुमार , लक्ष्मीपुर गांव निवासी विकास कुमार एवं सहरसा जिले के सहरसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रुप में की गई है . वहीं फरार सुपौल जिले के ही धरहरा गांव निवासी विजय कुमार , चिकनापट्टी देवीपूर गांव निवासी गुलशन कुमार, नरपतगंज गांव निवासी आदित्य कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी अंतर्गत गोरिहर खलिक गांव निवासी शानू कुमार के रुप में की गई है .
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रथमिकी दर्ज कर मामले की छानवीन की जा रही है. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है .
