प्रेमी के साथ फरार युवती को पुलिस ने किया बरामद ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
प्रेमी के साथ फरार युवती को पुलिस ने किया बरामद ।
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव से बीते माह प्रेम प्रसंग में फरार युवती को मंगलवार को गोरौल बाजार से बरामद कर लिया गया है. युवती के पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके 18 वर्षीय पुत्री 26 नवम्बर को देर शाम शौच के लिये घर से निकली थी जिसे समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत निकसपुर गांव निवासी ललित कुमार, सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. अनुसंधानकर्ता उमाकांत सिंह ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है और व्यान के लिये न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
