May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सभी कार्यकर्ता गण को२०२४ के लोकसभा चुनाव हेतु तैयार रहना चाहिए:वीर सिंह पटेल

सभी कार्यकर्ता गण को२०२४ के लोकसभा चुनाव हेतु तैयार रहना चाहिए:वीर सिंह पटेल

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

वैशाली जिला राजद के सभी प्रकोष्ठो का बैठक चौरसिया होटल में हुआ सभा को सम्बोधन करते हुए राजद के पूर्व मंत्री वीर सिंह पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता गण को२०२४ के लोकसभा चुनाव हेतु तैयार रहना चाहिए पार्टी के सभी लोगों को अपने -अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारीगण को अनुशासन का पालन करना चाहिए,राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी. के चौधरी ने कहा कि राजद के सभी प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण व कर्मठ हैं हम सबको मिलकर इस बार भाजपा को भगाना है और महागठबंधन को सरकार बनाना है।राजद के पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिला, गरीबों, दलितों का शोषण हुआ, इस बार भाजपा की हार तय है। राजद के जिला अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि हम राजद परिवार को अनुशासन का पालन करना चाहिए और पार्टी जितना काम देती है ,उसे समय सीमा पर पुरा करना चाहिए, राजद के प्रदेश सचिव (पंचायती राज) शशि भूषण कुमार सिंह उर्फ शशि सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पुंजी होती है, पार्टी के वरिय नेता को हमेशा कार्यकर्ता गण। का साथ व सहयोग देना चाहिए, सभा में राजद के प्रदेश महासचिव नागेन्द्र सिंह, अनिल चंन्द्र कुशवाहा, देव कुमार चौरसिया,पुलिस राय,राजद महिला सेल के जिला अध्यक्ष सुमित्रा चोधरी, तारकेश्वर पंडित (जिला अध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग),राजद नेता लोहिया जी,राजद नेता शौकत अली, राजद नेता संजय पटेल,रमण आजाद , मुमताज आलम, लखिनदर दास, जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), जिला अध्यक्ष ( व्यवसाय प्रकोष्ठ) राज कुमार राय उर्फ अल्लाह राय, कामेश्वर कुशवाहा,निलम देवी, राजीव कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.