May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एम्स-पटना और IAGE के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ स्त्री रोग एंडोस्कोपी कार्यशाला

एम्स-पटना और IAGE के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ स्त्री रोग एंडोस्कोपी कार्यशाला

पटना, 23 दिसंबर 2024 : बांझपन और स्त्री रोग संबंधी विषय पर आज स्त्री रोग विभाग एम्स-पटना और इंडियन एसोसिएशन ऑफ गायनोकोलॉजिकल एंडोस्कोपिस्ट के संयुक्त तत्वावधान एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में स्त्री रोग संबंधी एंडोस्कोपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसे आमतौर पर कीहोल सर्जरी के रूप में जाना जाता है. इसने सर्जरी के दृष्टिकोण में क्रांति ला दी है, और यह वर्तमान समय में सुरक्षित और अधिक प्रभावी है. कार्यशाला में स्त्री रोग विशेषज्ञों को एंडोस्कोपी के क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति पर प्रसिद्ध सर्जनों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण पाल, डीन (अकादमिक) डॉ. उमेश कुमार भदानी, (प्रोफेसर) डॉ. सीएम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनिता सिंह और आयोजन सचिव डॉ. मुक्ता अग्रवाल मौजूद रहीं. डॉ. गोपाल कृष्ण पाल (कार्यकारी निदेशक, एम्स पटना) ने उत्कृष्ट मरीज देखभाल में उनके प्रयासों के लिए एम्स पटना के स्त्री रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी.

कार्यशाला में आईएजीई के अध्यक्ष डॉ. पंडित पलस्कर, आईएजीई के सचिव डॉ. कल्याण बरमडे और प्रसिद्ध राष्ट्रीय संकायों द्वारा उन्नत एंडोस्कोपी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया. इन सबों ने अपनी असाधारण 20 लाइव सर्जरी का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना इसमें भाग लेने वाले 300 प्रतिनिधियों ने की. यह हमारे राज्य की महिलाओं को अधिक प्रभावी ढंग से सेवा देने में स्त्री रोग विशेषज्ञों को बढ़ावा देने, शिक्षित करने और समर्थन करने का एक अमूल्य अवसर था. इस कार्यशाला का आयोजन “पाटलिपुत्र एंडोगिन सम्मेलन” के तहत किया गया. सम्मलेन का नेतृत्व और संगठन – डॉ. अनिता सिंह आयोजन अध्यक्ष के रूप में कर रही हैं, जबकि डॉ. मुक्ता अग्रवाल आयोजन सचिव और डॉ. विनीता सिंह कार्यक्रम की साईनटिफिक वैज्ञानिक अध्यक्ष हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.