May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निजामचक में एक शाम रफी के नाम का हुआ आयोजन-

निजामचक में एक शाम रफी के नाम का हुआ आयोजन-

नयागाँव(सारण)दिघवारा प्रखन्ड अंतर्गत निजामचक गाव निवासी संजय राय तबला वादक के आवासीय परिसर में रफी-किशोर सांस्कृतिक कलाकार एकता संगठन निजामचक सारण के सौजन्य से रविवार को मो रफी के 98वी जयंती के अवसर पर एक शाम रफी के नाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रफी साहब के जयंती के अवसर पर स्थानीय कलाकारो ने केक काटा तथा समाजसेवी डॉ पंकज कुमार सिंह,मुखिया मो0 जमील,महेश स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन फीता काटकर किया।कार्यक्रम के शुरु में कलकत्ता से आये कलाकार सुनील शर्मा ने स्वागत गीत फूल बरसाओ मेरे मेहमान आये है गाकर सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।संजय राय ने मो रफी के गाये गीत वो दुनिया के रखवाले गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया वहीं इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार सागर कुमार ने चाहूँगा मैं तुझे शाम सबेरे गीत गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया।इसके अलावे इस कार्यक्रम में छपरा से लेकर सोनपुर तक के कलाकारों ने भाग लिया जिसमें मुख्यरूप से संतोष कुमार नाल वादक,अभय प्रकाश सिंह व संजय राय, रविरंजन के अलावे चंद्रदेव राय,विनोद कुमार, प्रदीप साह,सद्दाम हुसैन,विनय शर्मा,ओमप्रकाश यादव, रामविनोद राय,मो सलीम तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.