May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

2 जनवरी को रंग कर्मी सफदर हाशमी का मनाया जाएगा शहादत दिवस

*2 जनवरी को रंग कर्मी सफदर हाशमी का मनाया जाएगा शहादत दिवस*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

आगामी 2 जनवरी 2024 को महान रंगकर्मी सफदर हाशमी के शहादत दिवस पर समस्तीपुर जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक परिसर में सफदर स्मृति सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय आज समस्तीपुर के आजाद नगर में जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव डॉo रामदेव महतो के आवास पर आयोजित संयुक्त बैठक में लिया गया। जनवादी लेखक संघ, जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा एवं सीआईटीयू के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामविलास सहनी ने की। बैठक में सर्वप्रथम जनवादी लेखक संघ के केंद्रीय परिषद के सदस्य डॉo राम ललित सिंह, प्रसिद्ध नवगीतकार नचिकेता एवं सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता इंद्रजीत सिंह उर्फ इमरोज़ के आकस्मिक निधन पर उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में यह तय किया गया की सफदर की स्मृति सभा में जिले भर के जनवाद पसंद एवं प्रगतिशील लेखकों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। आज की बैठक में जनवादी लेखक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष शाह ज़फ़र इमाम, जिला सचिव डॉक्टर रामदेव महतो, उपाध्यक्ष डॉo संजय कुमार झा, संयुक्त सचिव कासिम सबा, अरविंद कुमार दास एवं शंभू शरण यादव एवं श्यामाकांत महतो, जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष रामविलास सहनी, संयुक्त सचिव शंभू कुमार पांडे एवं रामप्रीत सहनी तथा सीटू की ओर से संगठन के जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय ने बैठक में उपस्थित होकर अपने – अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.