संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी यात्रा है लखेंदर
संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी यात्रा है लखेंदर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के खोआजपुर बस्ती पंचायत पहुंचा । इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने कहा कि बीते 9 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा कि यह संकल्प यात्रा ‘मोदी सरकार की गारंटी’ यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में 15 नवंबर से शुरू हुई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से मिशन मोड में देश के गांव-गांव के हर गरीब, हर वंचित को भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा यह ‘मोदी की गारंटी’ है। इस अवसर पर मुखिया उषा गुप्ता, पूर्व मुखिया बाकेलाल राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, शेखर कुमार मधुकर, अमित कुमार उर्फ नटवर, मोहम्मद असगर अली, मंडल अध्यक्ष रामानंद राय, दिनेश साह, भोला राय, उपेन्द्र साह, हिमांशु राय, आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
