April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न 

पातेपुर रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! पातेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पातेपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर अवनी कुमार ने की ।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,पातेपुर के उत्थान और विकास पर चर्चा की ।जागो विहार संस्थान के सचिव चंद किशोर सिंह ने महिला डॉक्टर की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि महिला डॉक्टर के न रहने से महिला संबंधी रोगियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए अभिलंब महिला डॉक्टर को पदास्थापित की जाए। अस्पताल की आधुनिक उपकरण के संबंध में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि जब तक सरकारी अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस नहीं की जाएगी, तब तक गांव के गरीब मरीजों का दोहन होता रहेगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि अस्पताल की आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था अभिलंब करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों का समुचित इलाज हो सके। बैठक में डॉक्टर आदर्श ,डॉक्टर आर के सिंह के अलावा सदस्य गणेश पटेल ,मुन्ना जी ,शंभू जी, निराला जी और डॉक्टर शंकर सिंह ने अपने-अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.