महुआ महावीर मंदिर पर हुई पूजा अर्चना
महुआ महावीर मंदिर पर हुई पूजा अर्चना
महुआ। रेणु सिंह
नगर परिषद के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम अग्रहण पूर्णिमा के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर महिला, पुरुष और बच्चे श्रद्धालु पहुंचकर हनुमत आराधना श्रद्धापूर्वक की।
हनुमत पूजन और आरती कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में हुआ। जहां पर वीर हनुमान के साथ मां दुर्गा, भोलेबाबा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना किया गया। पूजन के बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। इससे भक्ति परवान पर रही। इस मौके पर भगवान श्री राम के नारे गूंजते रहे। यहां लोगों ने अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर 01 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत निमंत्रण भेजने का संकल्प लिया। यहां साहिल ठाकुर, नैतिक कुमार, अनुराग आर्यन, मंटू चौधरी, आलोक सोनी, अजय पैटी, मंटू तिवारी, अर्पिता शुक्ला, राधिका, पूनम, काजल तिवारी, सोनू, शिवकुमार, राजकमल, विकाश, विनोद शुक्ला, राजन आदि उपस्थित थे।
