April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पांच हजार लीटर विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

पांच हजार लीटर  विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद।

गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव से पुलिस ने बीते देर रात्रि लगभग 4900 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही एक ट्रक को भी मौके से जप्त किया है. बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोंधो रत्ती गांव के वार्ड संख्या 1 में तम्बाकू के खेत के पास एक ट्रक पर से शराब उतारा जा रहा है. सुचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस बल को देख कई लोग भागने लगा, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया,
लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी भागने में सफल रहा.
जब तलासी लिया गया तो ट्रक संख्या आर जे19जीबी-9792 पर लदा वोडका एवं थ्री एक्स रम दोनों मिलाकर लगभग 500 कार्टून बरामद किया गया.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शराब बरामद होने की पुष्टि किया है. साथ कारोबारियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की बाते कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.