गोरौल थाना क्षेत्र के एन एच् 22 पर शुक्रवार को दो अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गया.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल थाना क्षेत्र के एन एच् 22 पर शुक्रवार को दो अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गया. पहली घटना गर्दनिया चौक के निकट की है जहाँ एक तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को पिछे से ठोकर मार दिया ,जिससे बाइक सवार बूरी तरह ज़ख़्मी हो गया. अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने स्थानीय लोगो के सहयोग से जख्मी बाइक सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. बाइक सवार की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी 66 वर्षीय सरोज कुमार बताया गया है जो हाजीपुर से मुजफ्फरपुर अपने घर जा रहा था.
वहीं दूसरी घटना थाने के ही हरशेर गांव के निकट एक बाइक सवार बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया , जख्मी बाइक सवार का उपचार निजी क्लिनिक में कराया गया है. जख्मी बाइक सवार की सारण जिला अंतर्गत सोनपुर थाने के सोनपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार के रूप में की गई है.
लोगो का कहना है कि हरशेर गांव के निकट एन एच् 22 पर गलत ढंग से सर्विस रोड़ बना कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है. ये सब एन एच आई के लापरवाही के कारण हो रहा है.
