April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुजरा, लजीज व्यंजन और धमाकेदार डांस के साथ अपने 31st नाइट को बनाएं यादगार, यहाँ मिलेगी वर्ल्ड टूर नाइट जैसी वाइब

 

मुजरा, लजीज व्यंजन और धमाकेदार डांस के साथ अपने 31st नाइट को बनाएं यादगार, यहाँ मिलेगी वर्ल्ड टूर नाइट जैसी वाइब

अभिनेत्री यामिनी सिंह और सिंगर सलोनी ठाकुर के साथ न्यू इयर पार्टी में होगा खूब धमाल

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

पटना, 27 दिसंबर 2023 : नए साल के आगाज को में अब बस कुछ दिन का वक्त शेष है.ऐसे में अगर आप अपनी फैमिली या अपने पार्टनर के साथ 31st नाइट को और स्पेशल बनाना चाहते हैं तो राजधानी पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल गार्गी ग्रैंड में मिलेगा ये शानदार मौक़ा, जहाँ आपको मुजरा, लजीज व्यंजन और धमाकेदार डांस के साथ मशहूर अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ मिलेगा थिरकने का मौक़ा. 31 दिसंबर की शाम को ख़ास बनाने के लिए मॉकटेल की स्पेशल रेंज भी सर्व की जाएगी और यहाँ का वातावरण आपको वर्ल्ड टूर नाइट जैसी वाइब फील देगा.

उक्त बातें आज होटल गार्गी ग्रैंड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आज होटल के जेनरल मैनेजर विवेक कुमार, शेफ निलेश, डायरेक्टर ऑफ सेल्स राकेश सिंह, पी आर ओ स्निग्धा पांडेय ने दी. उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि होटल गार्गी ग्रैंड में 31st नाईट पर मुजरा कार्यक्रम को लेकर मशहूर रही है, जो इस बार भी अलग अंदाज में प्रस्तुत की जाएगी. इसके अलावा इस बार न्यू इयर इव पर मशहूर अभिनेत्री यामिनी सिंह भी मुख्य आकर्षण होंगी. साथ ही यहाँ का इंडियन, साउथ इंडियन, ओरिएण्टल, कांटिनेंटल और इटालियन लजीज व्यंजन नये साल के शुरुआत के जश्न में पटना वासियों के लिए चार चाँद लगाने वाले हैं. और यह सब आपको इस होटल में मिलेगा, वर्ल्ड टूर नाईट जैसी वाइब के साथ, जो इस बार पूरे बिहार में आपको कहीं नहीं मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि होटल गार्गी ग्रैंड हर साल न्यू इयर इव को अलग और यादगार तरीके से सेलिब्रेट करता है. इस बार भी यह ख़ास होने वाला है.

उन्होंने बताया कि 31st को देखते हुए हमने हर साल की तरह इस बार भी स्पेशल इंतजाम किया है. बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सलोनी ठाकुर को भी हमने यहाँ बुलाया है, जो अपनी धुन पर इस शाम लोगों को थिरकने पर मजबूर करेगी. वहीं, इंडिया गोत टैलेंट की रनर अप डांस ट्रूप एंजेल डांस ट्रूप भी इस आयोजन में अपना जलवा बिखेरेगी. किड प्ले जोन, लाइव डीजे और डांस फ्लोर, टैटू, नेल पेंट, जादूगर,आकर्षक सेल्फी पॉइंट, स्टार्टर अनलिमिटेड, अनलिमिटेड लैविश डिनर बुफे भी यहाँ वर्ल्ड टूर जैसे परोसे जायेंगे. यानी 31 दिसंबर की शाम 8 बजे से सजेगी यादगार महफ़िल, जिसमें भाग लेने के लिए कपल के लिए 4999 रूपये, स्टैग 2999 रूपये और किड्स के लिए 1499 रूपये एंट्री फी है. आप इसकी बुकिंग होटल काउंटर से या 9771497932 / 9771486429 /9771497910 / 9771497912 पर कॉल कर करा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.