April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेल मंत्री से मिले केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस भगवानपुर-समस्तीपुर नई रेल लाईन समेत अन्य समस्याओं से कराया अवगत।

 

रेल मंत्री से मिले केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस भगवानपुर-समस्तीपुर नई रेल लाईन समेत अन्य समस्याओं से कराया अवगत।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पाटी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सांसद प्रिंस राज पासवान के साथ नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर, समस्तीपुर एवं खगड़िया में लंबित रेल संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने इस दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से अपने संसदीय क्षेत्र के भगवानपुर से समस्तीपुर वाया महुआ-ताजपुर नई रेल लाईन का शिलान्यास तथा भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनो का ठहराव एवं भगवानपुर रेलवे स्टेशन पर अवध-असाम एक्सप्रेस का ठहराव के लिए विस्तार से बातचीत की। पारस ने रेलमंत्री से हाजीपुर जोन मुख्यालय में एक स्पोर्ट्स ग्राउंड बनवाने का भी आग्रह किया। आगे पारस ने अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन पर हाजीपुर पटोरी, बछवाड़ा रेलखंड से गुजरने वाली द्रुतगामी ट्रेन का ठहराव कराने को लेकर तथा महनार स्टेशन पर पूर्वांचल एवं जनहित ट्रेन का ठहराव कराने तथा अक्षयवट राय स्टेशन पर बलिया सियालदह एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस एवं डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तथा देसरी रेलवे स्टेशन पर कई अन्य ट्रेनों का ठहराव देने के लिए रेलमंत्री से बातचीत की। अक्षयवट राय नगर, हाजीपुर-बछवाड़ा खंड रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान बंद गाड़ियो का पुनः ठहराव तथा सराय रेलव स्टेशन पर ट्रेनो का ठहराव देने एवं रेलवे संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर पशुपति पारस एवं अश्विनी वैष्णव के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर एवं खगड़िया में रेलवे संबंधित जनसमस्याओं से रेलमंत्री को अवगत करवाया जिसमें उन्होनें खगड़िया जंक्शन पर डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव कराने एवं गरीब नवाज एक्सप्रेस का खगड़िया स्टेशन पर ठहराव कराने तथा महेशखूँट से नारायणपुर वाया गोगरी नई रेलवे लाईन की स्वीकृति की दिशा में भी बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.