April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया

उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार 

वैशाली : गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट द्वारा परेड एवं योगाभ्यास कराया गया । सर्दी के मौसम में स्वस्थ्य एवं निरोग रहने के गुर सिखाए गए। स्काउट मास्टर उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं ने शरीर को स्वस्थ रखने हेतु योगाभ्यास एवं व्यायाम किया । मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुसार दिसंबर माह के पांचवें शनिवार को स्वच्छता एवं साफ सफाई के अंतर्गत व्यक्तिगत स्वच्छता, घर एवं परिवार की स्वच्छता ,पानी की स्वच्छता ,हाथ धोने के सही तरीका, शौचालय की स्वच्छता, रसोई घर की स्वच्छता, भोजन पकाने, परोसने, रखरखाव एवं खाने के दौरान की स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षित शनिवार के नोडल शिक्षक चंदेश्वर कुमार ने बच्चों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता को अपना करके ही हम सफल हो सकते हैं । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि विद्यालय में जो भी गतिविधियां कराई जाती है उससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। यह पढाई का हिस्सा है । जिसमें हर छात्र-छात्राओं को भाग लेने की जरूरत है । इस अवसर पर युवा संसद के नोडल शिक्षक अनिल कुमार द्वारा बैठक आयोजित कर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की गई। साथ ही साथ साप्ताहिक मूल्यांकन का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कमजोर बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें अलग से विशेष रूप से पढ़ाई की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर धर्मवीर कुमार सिंहा ,कुमार चंदन ,विनोद कुमार सिंह ,राकेश कुमार, उमेश कुमार ,रामबाबू राम, सोनी ,सुरभि कुमारी, सरोज कुमार सिंह, आरके पाठक, राहुल कुमार चौधरी, पुस्तकालय अध्यक्ष पंकज कुमार एवं लिपिक मोहन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.