December 31, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

क्विज प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा को देख लोग दंग रह गए।

क्विज़ का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
क्विज प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा को देख लोग दंग रह गए। उनके द्वारा हर सवालों का जवाब तुरंत दे दिया जा रहा था। क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन यहां छतवारा स्थित सृजन पब्लिक स्कूल पर शनिवार को किया गया।
क्विज में चार ग्रुप बनाए गए थे और एक ग्रुप में छात्र छात्राएं शामिल थे। यहां पर वीर शिवाजी ग्रुप ने 20 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। वही पृथ्वीराज चौहान ग्रुप 19 अंक के साथ द्वितीय और मानसिंह ग्रुप 18 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। जबकि महाराणा प्रताप ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अजय कुमार, पशुपति सिंह, नरेश सिंह आदि ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कार्यक्रम में प्राचार्य डीके सिंह, इला आनंद, स्नेहा रानी, नेहा, कोमल, प्रियंका, तान्या, नीतू, सुमन कुमार, संजय कुमार, अंकित राय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.