April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत उपचुनाव का परिणाम मतगणना के साथ ही घोषित कर दिया गया, नीतू और जाकिर ने मारी बाजी

नीतू और जाकिर ने मारी बाजी
महुआ। रेणु सिंह
पंचायत उपचुनाव का परिणाम शनिवार को मतगणना के साथ ही घोषित कर दिया गया। मतगणना को लेकर उम्मीदवारों के समर्थकों में गहमागमी रही। हालांकि परिणाम के बाद जीते उम्मीदवार के समर्थकों में खुशी दिखी वहीं हारे के समर्थक मायूस हो गए।
महुआ प्रखंड की भदवास पंचायत में वार्ड 11 पर वार्ड सदस्य के लिए हुए चुनाव में जुली कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कविता कुमारी को पछारा। यहां दोनों उम्मीदवार आमने-सामने थे। वही फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 पर मो जाकिर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नूर आलम को हराया। यहां भी मात्र दो उम्मीदवार आमने-सामने चुनाव में डटे थे। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों को बीडियो सह निर्वाची पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। यहां मतगणना हाल के पास सभी चार उम्मीदवारों के समर्थकों क भीड़ से गहमागमी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.