April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नया साल में बिजली की दूधिया रोशनी से जगमग होगा महुआ नगर परिषद का इलाका

नया साल में बिजली की दूधिया रोशनी से जगमग होगा महुआ नगर परिषद का इलाका
नगर के हर एक पोल पर प्रतिष्ठित कंपनियों के लगाए जाएंगे एलईडी स्ट्रीट लाइट
महुआ। रेणु सिंह
आने वाले साल में महुआ नगर वासियों को एलईडी लाइट की दूधिया रोशनी मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद द्वारा बैठक कर यहां कुल 4 हजार विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रस्ताव भी विभाग को भेज दी गई है। यहां प्रतिष्ठित कंपनियों की लाइट लगाई जाएगी। जिसकी रोशनी से महुआ नगर परिषद का इलाका जगमग होगा।
महुआ नगर परिषद की बैठक में क्षेत्र को रोशनी से जगमग करने का एक मत से निर्णय लिया जा चुका है। इसके लिए यहां सभी 25 वार्डों में लगभग 4 हजार बिजली पोल को चिन्हित भी किया गया है। बताया गया कि प्रतिष्ठित कंपनियों की एलईडी स्ट्रीट लाइट की खरीदारी कर सभी पोलों पर लगाई जाएगी। इससे अब यहां अंधेरा नाम का कोई चीज नहीं रहेगा। बाजार वासियों को जगमग रोशनी देने के लिए नगर परिषद कटिबध है। हालांकि नगर वासियों को जगमग रोशनी की सौगात देने के लिए नप को लाखों रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
पूर्व में लगाए गए लाइट हो गए बेकार:
यहां नगर परिषद के कुछ पोलों पर पूर्व में स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे, जो बेकार हो गए हैं। रखरखाव और उनका सही ढंग से इस्तेमाल नहीं होने कारण या तो वह फ्यूज हो गए या बेकार हो गए। शाम ढलने के बाद नगर वासियों को जगमग रोशनी नहीं मिल पाती है। घरों पर या दुकानों में स्वयं लगाए गए विद्युत बल्बों की रोशनी लोगों को नसीब होती है। रात में तो बाजार और नगर परिषद का इलाका पूरी तरह अंधेरा में विलीन हो जाता है। यहां सभी विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद नगर परिषद की रौनक ही बदल जाएगी।
सभी पुराना नालों की होगी बारामती और लगेंगे स्लैब:
महुआ नगर परिषद में बने सभी पुराना नालो की मरमती की जाएगी। साथ ही खुले नाले पर स्लैब भी लगाया जाएगा। नालों की मरम्मती हो जाने से बाजार में जल जमाव से मुक्ति मिलेगी। नालों की सही स्थिति नहीं होने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण बाजार बरसात के मौसम में टापू बन जाता है। यहां के सारे नाले ध्वस्त हो चुके हैं या कचरे से भरे हैं। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाता है। जिसके कारण बाजार की सड़क गर्मी और ठंड के महीने में भी गंदे पानी से भरे रहते है। नाले की मरमती हो जाने से पानी का बहाव होगा। साथ ही खुले नाले पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जिस पर स्लैब लग जाने से यह समस्या दूर होगी। नगर परिषद कार्यालय इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी तैयारी में है। विभाग से यहां स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अनुमति आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.