April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार खुशबू कुमारी ने 5300 मतों से मारी बाजी

जन सुराज समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार खुशबू कुमारी ने 5300 मतों से मारी बाजी

। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर ,जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र संख्या 11 से जिला परिषद क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जन सुराज समर्थित उम्मीदवार खुशबू कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निशा कुमारी को 5300 मतों से पराजित किया । बताते चले की इस 11 नंबर जिला परिषद क्षेत्र में पूर्व जिला पार्षद विनय कुशवाहा की धर्मपत्नी निवर्तमान जिला पार्षद दिवंगत गीता कुशवाहा के आकस्मिक निधन होने के कारण हुए उपचुनाव में उनकी पुत्री खुशबू कुमारी ने चुनाव जीत कर अपने माता-पिता के सीट को बरकरार रखा ।इस चुनाव में जनसुरज के द्वारा दिए गए समर्थन के कारण यह जीत हासिल की है ।

चुनाव जीतने के बाद खुशबू कुमारी ने अपने जनता जनार्दन के साथ-साथ जन सुराज प्रणेता प्रशांत किशोर जी के प्रति भी आभार व्यक्त की है। विजयी होने पर जिला, अनुमंडल ,प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला सभापति लालदेव कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, श्रीमती आभा राय, अभियान समिति के संयोजक सह पातेपुर प्रभारी पूर्व मुखिया अवधेश पासवान ,सुनील कुमार सिंह ,जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो डॉ विनायक कुमार पासवान ,प्रो सुधीर मालाकार ,रवि रंजन कुमार,जिला महासचिव राजदेव ठाकुर ,लक्ष्मी ठाकुर सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.