सृजन पब्लिक स्कूल ने आयोजित की क्विज कंपटीशन ।
सृजन पब्लिक स्कूल ने आयोजित की क्विज कंपटीशन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
। वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के छतवारा गांव में संचालित सृजन पब्लिक स्कूल द्वारा क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओं को विभिन्न ग्रुप में बांटा गया और सबों के बीच में प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम चला। जिसमें वीर शिवाजी ग्रुप ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए बाजी मारी। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा सभी सफल प्रतिभागी को कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, लूडो तथा अन्य खेल सामग्री के साथ-साथ मेडल प्रदान किया गया। बच्चों की इस प्रतियोगिता में उपस्थित जाने माने दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाओं को निखारने का इससे अच्छा प्लेटफार्म नहीं हो सकता , जिससे बच्चों में प्रोत्साहन और उनके अंदर छिपी प्रतिभा निखारने का यह अवसर प्रदान किया जाता है ।जिससे बच्चों में शैक्षणिक के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान की भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम में पत्रकार नवनीत कुमार सिंह सुधीर कुमार मालाकार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जिसमें इला आनंद ,नीतू कुमारी, नेहा कुमारी ,कोमल कुमारी, प्रियंका ,सुमन ,तान्या ,अंकित राज ,संजय कुमार सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही । कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य डी के सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।
