March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जयकारे के साथ निकाली गई अक्षत कलश यात्रा

जयकारे के साथ निकाली गई अक्षत कलश यात्रा

रिपोर्ट :मोहम्मद ऐहतेशाम पप्पू, पातेपुर वैशाली 

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आई अक्षत कलश यात्रा का पातेपुर में भव्य स्वागत हुआ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पातेपुर एवं आरएसएस के कार्यर्ताओं ने कलश के साथ पातेपुर नगर का भ्रमण किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश को अपने सिर पर धारण किए हुए चल रहे थे। इस बीच लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र श्रीराम मय हो गया।

रविवार की दोपहर में श्रद्धालुओं का रेला ढोल-नगारें और डीजे की धुन पर नाचते-गाते, जयकारा लगाते चल रहे थे। पातेपुर बाजार के मेन चौक, ब्लॉक रोड, बजरंग चौक, फकीरचंद चौक, व्यापार मंडल होते हुए बाजार स्थित रामानंदपूरी मंदिर के प्रांगण पहुंचा।जहां उपस्थित भक्तो/श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कलशयात्रा को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा था। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी अक्षत कलश यात्रा को लेकर सुबह से ही तैयारी में जुटे थे। इस अवसर पर राजू सिंह,मनीष यादव,राजीव कुमार,अभिषेक गुप्ता,मृत्युंजय कुमार, धनेश मिश्रा,राघव दास, चंदन पटेल,पिंटू, राजू शर्मा, संजीव यादव आदि सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं आरएसएस संघ के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों पूरे मनोभाव से लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.