March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मन की बात‘ के 108 वें एपीसोड का पटना जं. पर किया गया लाईव प्रसारण

‘मन की बात‘ के 108 वें एपीसोड का पटना जं. पर किया गया लाईव प्रसारण

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार

हाजीपुर: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें एपीसोड का आज दानापुर मंडल के पटना जंक्शन पर लाईव प्रसारण किया गया । पटना जं. पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री सुशील कुमार मोदी एवं माननीय सांसद श्री रामकृपाल यादव तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण ने माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ को सुना ।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार खंडेलवाल, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी ने भी अधिकारियों के संग ‘मन की बात‘ को सुना । बड़ी संख्या में रेल यात्रियों ने भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को सुना ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.