April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो हज़ार प्रति क्विंटल थोक बिक रही प्याज उछलकर पहुंची 26 सौ से 28 सौ तक,

दो हज़ार प्रति क्विंटल थोक बिक रही प्याज उछलकर पहुंची 26 सौ से 28 सौ तक, बाहर से आने वाली आलू की कीमत में भी क्विंटल दो सौ से 300 तक का उछाल
महुआ। रेणु सिंह
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण विभिन्न किराना सामानों की कीमत में भारी उछाल आई है। सबसे ज्यादा तो प्याज की कीमत में उछाल आई है। जिससे यह हर लोगों के पहुंच से दूर हो गई है। भारी कीमत से नरमी आई प्याज में उछाल से लोग इसे फिर किलो की जगह पाव में खरीदारी करने लगे हैं।
शुक्रवार को यहां हाट बाजार में प्याज की भारी कीमत सुन हर लोग हैरत में थे। लोगों ने बताया कि प्याज की कीमत में जमाखोरों द्वारा भारी इजाफा कर मनमौजी कीमत वसूली जा रही है। ट्रांसपोर्टरो की हड़ताल के पूर्व यह दो हजार से 22 सौ रुपए प्रति क्विंटल बिक रही थी। जिसकी कीमत इस समय 26 सौ से 28 सौ प्रति क्विंटल ली जा रही है। यहां बाजार के जवाहर चौक पर तो प्याज की कीमत सुन लोग दंग रह जा रहे थे। हड़ताल के पूर्व 25 के प्रति किलो खुदरा बिकने वाली प्याज यहां दुकानदार 35 के प्रति किलो प्याज बेच रहे थे। वही बाजार के गोला रोड में 30 रुपए प्रति किलो खुदरा बिक्री की जा रही थी। जितना मन उतने मूल्य दुकानदार प्याज की लगा रखे थे। यहां ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के बाद दुकानदार मन मुताबिक सामानों की कीमत भी लेने लगे हैं। पूछने पर दुकानदारों ने बताया कि प्याज की कीमत घटकर‌ दो हजार प्रति क्विंटल हो गई थी। जिसमें चालकों की हड़ताल के कारण सामान नहीं आने से मूल्य में इजाफा हुआ है। उधर थोक में 9 सौ रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाली नया आलू भी बढ़कर 11 से 12 सौ रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। इसके साथ ही दाल की कीमत में उछाल आई है। अन्य किराना लाल मिर्च, धनिया, हल्दी आदि वस्तुओं में भी दुकानदार अधिक मूल्य ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां जमाखोरों की चांदी कट रही है। एसयूसीआई के जिला सचिव ललित कुमार घोष, एआईएसएफ के प्रकाश प्रियदर्शी, सफदर इरशाद, बच्चा बाबू आदि ने जमाखोरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.