April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसयूसीआई के द्वारा एसडीओ को ज्ञापन सौप विभिन्न कार्यालय में फैली भ्रष्टाचार को रोक लगाने की की गई मांग

एसयूसीआई के द्वारा एसडीओ को ज्ञापन सौप विभिन्न कार्यालय में फैली भ्रष्टाचार को रोक लगाने की की गई मांग
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय बाजार में रोज-रोज लग रही जाम से मुक्ति, विभिन्न कार्यालय में फैली भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसयूसीआई के द्वारा गुरुवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के सदस्यों ने बताया कि महुआ बाजार में ज्वलंत समस्याओं से मुक्ति को लेकर मांग पत्र सौपी गई है।
पार्टी के जिला सचिव ललित कुमार घोष, विश्वनाथ साहू, दिनेश राय, अनिल कुमार राय, चंद्रभूषण कुमार आदि के द्वारा एसडीओ अपूर्वा त्रिपाठी को दिए गए मांग पत्र में आठ सूत्री मांगे शामिल है। उनकी मांगों में महुआ बाजार में अतिक्रमण के कारण रोज-रोज लग रही जाम की समस्या को दूर करने के साथ पातेपुर रोड में अवैध टेंपो स्टैंड और वाहन पार्किंग पर रोक लगाने, बाजार में सरकारी जमीन को चिन्हित कर फल सब्जी दुकानदारों के लिए मंडी की व्यवस्था करने, अनुमंडल मुख्यालय के बगल में प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने वाली खंडहरनुमा सड़क को अभिलंब जीर्नोद्वार कराने, बाजार के सभी प्रमुख मार्गो में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था करने, अनुमंडल अस्पताल में कुव्यवस्था को दूर करने, जरूरतमंद किसानों को डीएपी-यूरिया सहित अन्य उर्वरक की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित दर पर सुगमता से उपलब्ध कराने, अनुमंडल से प्रखंड परिसर व नगर परिसर आदि पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने, क्षेत्र में किसानो और राहगीरों के लिए अभिशाप बनी नीलगायों से मुक्ति दिलाने, विभिन्न कार्यालय में फैली भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि शामिल है। मांग पत्र में बताया गया है कि महुआ की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। अन्यथा वे लोग चरणबद्ध आंदोलन के लिए वाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.