कड़ाके की ठंड के कहर से बचाव हेतु द उम्मीद द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया
कड़ाके की ठंड के कहर से बचाव हेतु द उम्मीद द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया
रिपोर्ट : नसीम रब्बानी, बिहार
समस्तीपुर जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना ( समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर) के और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट के द्वारा नि:स्वार्थ सेवा भाव से संचालित
द उम्मीद संस्था के द्वारा दलसिंहसराय के रेलवे स्टेशन, स्लम बस्तियों, सड़क किनारे रहने वाले असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कमल वितरण किया गया!
द उम्मीद के संस्थापक सह अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने बताया कि इस कार्य में मिलानी संघ महिला समिति बंगाली टोला समस्तीपुर के मंदिरा पालित जी का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है! द उम्मीद की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने बताया की संस्था के द्वारा दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर के वैसे लोग जो लाचार,
बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं, उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि ठंड का प्रकोप बढ़ने की गया है!,
जिसके कारण संस्था के द्वारा गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब, निःसहाय, जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आदेश,मीरा,सुमित भारती, मीरा देवी ,ऋषभ ,आदित्य , नरेश प्रसाद गुप्ता, मुस्कान गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
