11 जनवरी को हाजीपुर में होगा राजद कार्यकर्त्ता संवाद सम्मेलन
11 जनवरी को हाजीपुर में होगा राजद कार्यकर्त्ता संवाद सम्मेलन
रिपोर्ट :सुधिर मालाकार, वैशाली बिहार
वैशाली ! हाजीपुर ,राष्ट्रीय जनता दल के “कार्यकर्ता संवाद”सम्मेलन का आयोजन हाजीपुर में 11 जनवरी को होगा।इसकी जानकारी राजद वैशाली जिला अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी ने दिया ।यह कार्यक्रम राजद जिला कार्यालय फन प्वाइंट रिसॉर्ट हाजीपुर ,वैशाली में आयोजित किया गया है।जिसमे बिहार सरकार के कृषि मंत्री,कुमार सर्वजीत , विधान परिषद सह बिस्कोमान भवन चेयरमैन सुनील कुमार सिंह , प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष सह मनेर विधायक भाई वीरेंद्र , संस्कृत बोर्ड के सदस्य सह प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ,खगड़िया विधायक मोहम्मद यूसुफ सलाउद्दीन ,प्रदेश प्रभारी मुकुंद सिंह , पूर्व मंत्री वृषण पटेल ,पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष सह वर्तमान विधायक मनोज राय भी उपस्थित रहेंगे ।राष्ट्रीय जनता दल के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक ,पूर्व मंत्री सह प्रभारी शिवचंद्र राम ,पूर्व विधान परिषद, प्रदेश महासचिव,सचिव एवं जिला के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं जिला अध्यक्ष,जिला महासचिव,जिला सचिव,सभी प्रखंड अध्यक्ष ,सभी पंचायत इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी शहवाज सिद्दीकी, राजद जिला परवक्ता ने मिडिया कर्मी को दी है.
