April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग पासवान के संकल्प महासभा की तैयारी में जुटे लोजपा रा के कार्यकर्ता

चिराग पासवान के संकल्प महासभा की तैयारी में जुटे लोजपा रा के कार्यकर्ता
महुआ। रेणु सिंह
लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में होने वाले संकल्प महासभा की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता दमखम से जुटे हैं। कार्यक्रम आगामी 16 जनवरी को होगा और इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जनसंपर्क चलाया।
पार्टी नेता अवधेश सिंह के नेतृत्व में श्रीकांत पासवान, संतोष शर्मा, राकेश पासवान, आमोद पासवान, उपेंद्र पासवान, रितेश कुमार, रविंद्र पासवान, शंभू पासवान आदि फुलवरिया पंचायत के विभिन्न बस्तियों के अलावा महुआ, मुकुंदपुर सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर लोगों को उक्त कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। उन्होंने लोगों से आगामी 16 जनवरी को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करने को कहा। यह भी कहा कि पार्टी नेता चिराग पासवान का यह महा संकल्प सभा होगी। पार्टी नेता अवधेश सिंह ने बताया कि चिराग पासवान के संकल्प महासभा में आने के लिए लोग स्वयं उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.