April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ थाने के पानापुर से कड़ियों होकर भदवास जाने वाली सड़क पर पानापुर चिमनी के पास पड़ा था शव समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं

महुआ थाने के पानापुर से कड़ियों होकर भदवास जाने वाली सड़क पर पानापुर चिमनी के पास पड़ा था शव
समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं
महुआ। रेणु सिंह
महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग के पानापुर कनकटा चौक से कड़ियों होकर भदवास जाने वाली सड़क पर पानापुर में बंद पड़े चिमनी के पास झाड़ी में बुधवार की सुबह लोगों ने एक अधेड़ का शव पाया गया। यहां अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमर पड़ा।
बताया जा रहा है कि उक्त सुनसान जगह पर कुछ लोग सुबह में निकले तो झाड़ी में शव देख सन्न रह गए। यह खबर चारों ओर फैली और लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच चर्चा का बाजार गर्म हो गया। मृतक शर्ट पैंट के साथ जैकेट पहना था और गार्डन में गमछा लपेटा हुआ था। वह समान्य परिवार से दिख रहा था। लोगों में चर्चा था कि उक्त व्यक्ति की हत्या गर्दन में गमछा लगाकर की गई है। इधर सूचना पर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना स्वयं पुलिस के जवानों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। लोगों का यह भी कहना था कि कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को यहां फेक दिया गया है। लोगों ने बताया कि यहां सुनसान जगह होने के कारण घटना कब हुई किसी को जानकारी तक नहीं मिल पाई। जगह सुनसान होने के कारण पूर्व में भी उक्त स्थान पर एक महिला का शव फेंका हुआ पाया गया था। हालांकि व्यक्ति की पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल में तीन दिनों तक रखा जाएगा। बहरहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.