कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन
कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय परमानंदपुर छितरौली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर लोगों को कैंसर के लक्षण और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
इस कैंसर जागरूकता शिविर में 70 से 80 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वही 40 से 50 महिलाओं की स्तन जांच कैंसर के लक्षण को देखते हुए स्तन जांच वही तीन महिलाओं का यूट्रस की भी जांच की गई। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि एक मुह के और एक स्तन कैंसर के संदिग्ध मरीज मिले है जिन्हें विभिन्न सुझाव के साथ उन्हें अतिरिक्त जांच के लिए हाजीपुर बुलाया गया है। इस कैंप में मरीजों को तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए उसकी सेवन से दूर रहने की नसीहत दी गई।सदर अस्पताल हाजीपुर की एएनएम वंदना कुमारी और शाहीन प्रवीण के द्वारा महिलाओं और आशा दीदियों को स्तन और बच्चेदानी के कैंसर के लक्षणों और उनसे बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन डॉ खुशबू कुमारी और डॉ आदित्य भूषण के नेतृत्व में किया गया। मौके पर डॉ एमके मुन्ना, रौशन आरा, आदित्य प्रियांशु, रीता, ममता, राजकली आदि मौजूद थे। यहां बताया गया कि तंबाकू उत्पाद के सेवन करने से मुंह कैंसर अधिक हो रहे हैं।
