April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सदन में बैठे रहे प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर समय अवधि तक नहीं पहुंचे कोई सदस्य

सदन में बैठे रहे प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर समय अवधि तक नहीं पहुंचे कोई सदस्य
एक भी सदस्य के नहीं पहुंचने पर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को खारिज हो गया। यहां प्रखंड परिसर स्थित अपने कक्ष में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख बैठे रहे लेकिन समय अवधि तक एक भी सदस्य नहीं पहुंचे। जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालिका पदाधिकारी द्वारा खारिज किया गया।
यहां प्रखंड प्रमुख सरस्वती देवी और उप प्रमुख दयानंद राय पर कुल 33 सदस्यों में 12 ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। उक्त सदस्यों द्वारा दोनों व्यक्तियों पर कई संगीन आरोप लगाए गए थे। जिस पर प्रखंड प्रमुख द्वारा शुक्रवार को चर्चा के लिए समय दिया गया था। इस बीच यहां प्रखंड परिषद स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख दोनों चर्चा के लिए समय से आकर बैठ गए। चर्चा के लिए निर्धारित समय अपराह्न 3 बजे तक सदन में ना तो पक्ष के लोग पहुंचे न हीं विपक्ष के। जिस कारण समय अवधि समाप्त होने पर उन दोनों पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इस तरह प्रखंड प्रमुख सरस्वती देवी और उप प्रमुख दयानंद राय दोनों अपने पद को बचाने में एक बार फिर कामयाब रहे। यहां प्रखंड कार्यालय पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर विशेष प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा:
महुआ में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगने के पूर्व ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया था। यहां इस पद के लिए एक अन्य गुट अंदर ही अंदर काम कर रहे थे। जिसको लेकर प्रमुख गुट अपने समर्थित सदस्यों को लेकर एक माह पूर्व ही अज्ञातवास पर चले गए थे। आधे से अधिक सदस्यों को भूमिगत हो जाने के कारण विरोधी गुट अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि दूसरे गुट भी अपने सदस्यों को लेकर भूमिगत थे। इस बीच अपने-अपने पक्ष में सदस्यों को तोड़ने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा भी चल रहा था। प्रखंड प्रमुख और प्रमुख की कुर्सियां बरकरार रखने के लिए भीष्म के रूप में काम कर रहे पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय एक बार फिर अपनी राजनीति पर कामयाबी हासिल की। पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद भी पहुंचे और प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख के साथ सदस्यों और सत्येनद्र कुमार राय को बधाई दी। इस बीच बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.