April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

परिवहन मंत्री शीला मंडल का कन्हौली में हुआ जोरदार स्वागत

परिवहन मंत्री शीला मंडल का कन्हौली में हुआ जोरदार स्वागत
महुआ। रेणु सिंह
परिवहन मंत्री शीला मंडल का महुआ के कन्हौली बाजार में लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वे शुक्रवार की पूर्वाहन पटना से समस्तीपुर जा रही थी। इस बीच लोगों ने उन्हें कन्हौली बाजार में रोककर मालाओं से ला दिया।
यहां पर जैसे ही परिवहन मंत्री शीला मंडल का काफिला पहुंचा। लोगों ने जोर-जोर से जिंदाबाद किनारे लगाना शुरू कर दिया। इस बीच परिवहन मंत्री की गाड़ी रुकी। जहां पूर्व परिषद मनोज पटेल, पूर्व सरपंच मनोज गुप्ता, लालू राय, डॉ मनोज सिंह, राकेश, प्रकाश सहित दर्जनों लोगों ने ने उन्हें माला पहनकर स्वागत किया। शीला मंडल गाड़ी से उतरकर कन्हौली बाजार में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यहां पर लोगों ने परिवहन मंत्री से महुआ हाजीपुर मार्ग में पथ परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की। लोगों ने कहा कि इस सड़क पर एक भी सरकारी बसें नहीं चलती है। जिससे वाहन संचालक मनमाना किराया वसूली करते हैं। लोगों की मांग पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने विचार करने का आश्वासन दिया। उनके आने पर काफी संख्या में लोग जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.