राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संवाद सूत्र गोरौल ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वामी जी के विचारों को चार्ट पेपर पर अंकित कर उसका प्रदर्शन किया। वहीं वर्ग चतुर्थ की छात्रा विद्या भारती ने स्वामी जी के प्रतिरूप में न केवल विद्यालय प्रांगण में बल्कि दर्जनों बच्चों के साथ विद्यालय के आसपास भी भ्रमण किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बच्चों से स्वामी जी के आदर्शों को अपनाने का अपील किया ।वहीं शिक्षिका ज्योति भारती ने अपने संबोधन में स्वामी जी के अलौकिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिकागो में आयोजित धर्म सभा में उनका संबोधन ने दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक और सनातनी संपदा का लोहा मनवाया ।वही मौके पर प्रखंड साधन सेवी ने भी बच्चों को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इससे पूर्व विद्यालय की छात्रा खुशबु, सोनाक्षी, अर्पण ,स्नेहा, रिद्धि, आकृति, आरुषि, मौसम, श्वेता, स्वीटी, काजल ,अनुराधा, विवेक एवम अमित ने स्वामी जी के विचारों को स्लोगन का रूप दिया एवं उनका प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर ,रिंकू कुमारी देवी सहित बाल संसद की प्रधानमंत्री काजल कुमारी ,शिक्षा मंत्री सलोनी प्रिया, पुस्तकालय मंत्री राजा कुमार, आदर्श कुमार, विनीता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आरुष कुमार, अभिजीत कुमार सहित सभी बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित किया एवम अपने विचारो को साझा किया ।
