संकल्प महासभा में आने के लिए न्योता देने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ अरुण
संकल्प महासभा में आने के लिए न्योता देने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ अरुण
महुआ के कुशहर में कार्यकर्ताओं व आम लोगों के साथ की बैठक, 16 जनवरी को हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में चिराग पासवान की होगी संकल्प महासभा
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 16 जनवरी को हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संकल्प महासभा होगी।
इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आने के लिए न्योता देने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार सिन्हा शुक्रवार को महुआ पहुंचे।
उन्होंने महुआ के कुशहर में बैठक कर लोगों को संकल्प महासभा में आने के लिए आग्रह किया। यह भी कहा कि यह सभा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर होने जा रहा है। यह विराट महासभा हम सभी बिहारियों के लिए स्वाभिमान की बात होगी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार को पिछले पायदान पर धकेलने वाले को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। मौके पर उपस्थित पार्टी के वरीय नेता संजय सिंह ने कहा कि 16 जनवरी को चिराग पासवान की होने वाली संकल्प महासभा ऐतिहासिक होगी। इस महासभा में पहुंचने के लिए लोगों में उत्साह और उमंग है। संजीत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को पर्यवेक्षक विवेक आनंद, पूर्व विधान परिषद अजय सिंह अलमस्त, प्रहलाद प्रसाद यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, छात्र संगठन के श्रीकांत पासवान, संगम पासवान, संजय पासवान, आलोक सिंह, मदन सिंह, लाला शुक्ल, रत्नेश पांडे, लखनदेव पासवान, उदय प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनीष यादव, रंजीत कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। यहां पर लोगों ने संकल्प लिया कि महुआ से भारी से भारी संख्या में लोगों के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। बाद में संजय सिंह द्वारा सिंघाड़ा में सभा की गई।
