पेड़ से लकड़ी काट रहे युवक बिजली के झटके से बुरी तरह झुलसा
पेड़ से लकड़ी काट रहे युवक बिजली के झटके से बुरी तरह झुलसा , गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के निकट एन एच 22 के किनारे ठंड से बचने के लिए एक युवक लकड़ी काट रहा था इसी दौरान लक्सी 220 तार से जा सटा युवक बुरी तरह झुलस कर पेड़ से नीचे गिर गया आसपास खड़े लोगों ने पेड़ से नीचे गिरते देखा तो आनन-फानन में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया जहां से अच्छे इलाज हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, झुलसे युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बाघी पकाही रघुनाथ पुर गांव निवासी सोनू कुमार पिता सुरेन्द्र सहनी के रूप में हुई है , बताया गया है कि युवक यहां किराए पर रुम लेकर रहता है
