महुआ के कन्हौली खेल मैदान में खेले जा रहे कन्हौली प्रीमियर लीग सीजन 6 टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज
महुआ के कन्हौली खेल मैदान में खेले जा रहे कन्हौली प्रीमियर लीग सीजन 6 टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली मैदान में खेले जा रहे कन्हौली प्रीमियर लीग सीजन 6 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। जिसमें महुआ और राजापाकर भत्था टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में महुआ की टीम ने भत्था को 04 विकेट से पछारकर फाइनल में प्रवेश किया।
खेल में टॉस जीतकर आरसीसी राजापाकर भत्था की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने बैटिंग करते हुए 14.1 ओवर में मात्र 71 रन बनाकर सारे विकेट गवा दिए। इधर लक्ष्य को पीछा करने उतरी चंदन इलेवन महुआ की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 9.1 ओवर में मात्र 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली। खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खेल में राजापाकर भत्था टीम के खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं होने के कारण न तो रन बना पाए और ना ही विकेट को बचाने में सक्षम हुए। महुआ टीम के खिलाड़ी हैप्पी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन लेकर 5 विकेट भी झटके। जिस पर इन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। खेल में अंपायर की भूमिका राकेश गुप्ता, शैलेश सिंह, अंकु सिंह व राजा निभा रहे थे। कॉमेंटेटर रंगीलाल और स्कोरर सौरव झा थे। मैच का आयोजन सनोज स्नेही हैं। बुधवार को यहां परसोनिया और हरपुर ओस्ती के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा। खेल देखने के लिए दर्शकों की भीड़ मैदान में जमी रही।
