April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेलगाड़ी के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है.

रेलगाड़ी के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है.

हाजीपुर- मजफ्फरपुर रेल खण्ड के पिरापुर बेनीपट्टी हॉल्ट के निकट बुधवार को रेलगाड़ी के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है.
बताया गया है कि हाजीपुर निवासी मो राजू अपने ससुराल गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में जाने के लिये हॉल्ट पर सबारी गाड़ी से उतरा था और लाइन पारकर दूसरे तरफ जा रहा था कि अचानक मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक दूसरे गाड़ी के चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया.
स्थानीय लोगो ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले गया.
जहा से अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.