ठंड का बढ़ा प्रकोप,शीतलहर की स्थिति बनी हुई है
ठंड का बढ़ा प्रकोप,शीतलहर की स्थिति बनी हुई है
मौसम में गिरावट आने से ढंड का प्रकोप बढ़ गया है शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. कड़ाके की ठंड एवं कुहासे से आम-जनजीवन बहुत बुरी तरह प्रभावित है. मकर-संक्रांति के बाद ठंड और अधिक बढ़ गया है तापमान में भाड़ी गिरावट आई है. इस कड़ाके की ठंड एवं कनकनी से सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है.
बढ़ती ठंड के प्रकोप से गरीब असहायों एवं निर्धन लोगों को अधिक कठिनाई का सामना करना पर रह है.
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से किसानों की खेती बाड़ी का काम प्रभावित है साथ ही पशुपालक भी परेशान हैं.
आम लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाह निकलते हैं.
इतनी ठंड बढ़ने के बावजूद अभी तक स्थानीय प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यस्था नही की गई है जिसके कारण लोगो मने काफी नाराजगी जताई है.
वही राजद नेता दीपक कुमार सिंह ने चौक चौराहों, हाट बाजारों, रेलवे स्टेशन एवं अस्पतालों सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यथाशीघ्र अलाव की व्यवस्था करने की मांग किया है.
वहीं दुकानदारों ने बताया कि बढ़ी हुई भीषण ठंड से बिक्री पर बहुत असर पड़ा है.
ठंडा के कारण अपनी खरीददारी को लेकर बहुत ही कम लोग आ रहे हैं.
