April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नव वर्ष पर सर्वभाषा कवि सम्मेलन आयोजित पटना

नव वर्ष पर सर्वभाषा कवि सम्मेलन आयोजित
पटना
पाटलिपुत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से स्थानीय कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ स्थित रॉक एंड रोल सभागार में नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर सातवीं सर्व भाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध लोक कलाकार माननीय मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज मुक्त ने किया।साथ ही मुख्यअतिथि रोक एंड रोल संस्थान के निदेशक ऋषि कुमार थे।

इस अवसर पर उद्घाटन करते हुए मनोज मुक्त में कहा कि हमारे बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यदि साहित्यकार, कवि, लेखक, चित्रकार को उचित शिक्षण प्रशिक्षणऔर मार्गदर्शन मिले तो वह कई बड़े-बड़े साहित्य का सृजन करने में भी बाज नहीं आएंगे वह अपनी लेखनी से साहित्य को समृद्ध करेंगे। मुख्य अतिथि ऋषि कुमार ने कहा की नव वर्ष हम लोगों के लिए नई उमंग और लोगों के सहयोग में बीते, ऐसी मेरी कामना है।
कार्यक्रम के आरंभ में सभी आगंतुकों को स्वागत अरुण कुमार गौतम ने किया।तत्पश्चाप कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय कवि पृथ्वीराज पासवान इस अवसर पर उपस्थित थे।समारोह की अध्यक्षता पाटलिपुत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष कला संस्कृति पुरुष,वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी “संत” ने किया।
कार्यक्रम संयोजक पृथ्वीराज पासवान के संयोजन में सर्व भाषा कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवि,कथाकार व स्वतंत्र पत्रकार अरविंद अकेला के अलावे सुनीता रंजन,चंद्रकला देवी,आनंद कौशल, राजेश पाठक, सुनीता गुप्ता,संजीव कुमार, शैलेश कुमार सिंह, ऋषि कुमार, मनोज कुमार सिंह,संस्थापक अध्यक्ष खुद विश्वमोहन चौधरी संत, मनी मोहन उर्फ बॉबी आदि विशेष रूप से एक पर एक वर्तमान परिस्थितियों स्थितियों पर कविता का पाठ किया जिसकी जोरदार सराहना की गई।
नव वर्ष मिलन समारोह के इस कार्यक्रम को नए साल की उमंग और एक दूसरे को मुबारकबाद देकर समारोह को अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिव्या मोहन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.