स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों की हुई साफ सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत मंदिरों की हुई साफ सफाई
महुआ। रेणु सिंह
यहां विभिन्न मंदिरों में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ साफ सफाई करने के लिए उमड़ पड़ी। हर व्यक्ति मंदिर की साफ सफाई करने में अग्रसर दिखे। उनमें भक्ति और श्रद्धा भरी थी।
यहां पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर की साफ सफाई में युवा वर्ग जोड़-तोड़ से लगे। राजकमल जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने मंदिर की साफ सफाई की।
उनमें रामलला के प्रति श्रद्धा और भक्ति कूट-कूट कर भरी थी। वह रामलला के गीत गाते हुए साफ सफाई कर रहे थे। कन्हौली राम जानकी मंदिर की साफ सफाई करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। यहां पर महिलाओं ने साफ सफाई के बाद पवित्र होकर मंगलगान गाए और भगवान राम की आरती उतारी। श्री द्वारका कैलाश धाम सरसई सरोवर पर तो श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ करने की संभावना है। महुआ ठाकुरबारी पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान की आरती उतारी। महुआ अनुमंडल के हर मठ मंदिरों को सजाया गया है। जहां पर सोमवार को विधि विधान के साथ पूजा की जाएगी।
