मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हुआ नगर भ्रमण
महुआ। रेणु सिंह सोमवार को अयोध्या में विराजमान हो रहे रामलला को लेकर पूरा इलाका भक्ति में लीन हो गया है। यहां विभिन्न जगहों पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम विराजमान हो रहे हैं। रविवार को यहां भगवान की मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां गद्दोपुर में चल रहे पांच दिवसीय राम दरबार पंचमुखी हनुमान मूर्ति स्थापना को को लेकर भगवान का नगर भ्रमण कराया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालु की तो अपार भीड़ हुई। वह रामलला की जय घोष करते हुए और हाथ में धार्मिक ध्वज लिए चल रही थी। इधर फुलवरिया पश्चिम काली स्थान पर रुद्राभिषेक हनुमत आराधना यज्ञ की भाव तैयारी की गई है। यहां गांव भक्ति में लीन है। महिला पुरुष से लेकर बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कन्हौली रामजानकी मंदिर पर तो भव्य शोभायात्रा की तैयारी की गई है। कड़ियों में भी भगवान राम की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। उधर सिंघाड़ा नरसिंह स्थान पर 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। यहां पर तो पूरा इलाका रामोत्सव में रमा है। डोगरा, लक्ष्मीपुर, हरपुर, सरसई, बरियारपुर, नारायणपुर, बैद्यनाथपुर, गायत्री शक्ति पीठ रानीपोखर डुमरी, हुसेनीपुर, श्री द्वारिका कैलाश धाम सरसई सरोवर, मधौल, शाहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भगवत आराधना की तैयारी है।