गांव से लेकर शहर तक हुआ राम मय ।
गांव से लेकर शहर तक हुआ राम मय ।
(दीपों से सजी घर आंगन, वहीं शोभायात्रा व जुलूस की रही चारों तरफ शोर)
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !हाजीपुर ,अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्रतिमा के प्रमाण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के हर हिस्सों में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। भगवा रंगों के झंडे से गांव से लेकर शहर तक सजा है ।चारों तरफ केसरिया ही केसरिया नजर आ रही है ,मानो पूरा वातावरण ही राममय हो चुका है ।
कही रामधून की गूंज है ,तो कहीं युवाओं की टोली विशाल जुलूस लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण कर रहे हैं ।वही कन्याओं के द्वारा माथे पर कलश यात्रा लेकर विशाल शोभायात्रा देखने को मिल रही है। घर-घर को दीपो से सजाया गया है। बच्चे ,बूढ़े ,युवा, नर ,नारी सब में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ।आखिर उत्साह हो तो क्यों न हो ,500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अपने महल में विराजमान जो हुए । अयोध्या जो प्रभु श्री राम की जन्म भूमि रही है, उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हुआ इस खुशी में पूरे भारतवर्ष में तो सभी जगह उत्सवी माहौल देखने को मिला ।
वैशाली जिले के सभी मठ ,मंदिरों से लेकर खेत खलिहान तक दीपों की माला सज गई ।गांव-गांव में युवाओं की टोली विशाल जुलूस लेकर जय श्री राम के नारे से दसों दिशाओं को गूंजायमान कर रखा था। वैशाली जिले के कौनहारा, रामचौरा घाट ,पातालेश्वर मंदिर, बाबा बटेश्वर नाथ, बाबा सर्वेश्वर नाथ ,पातेपुर राम जानकी मंदिर, समसपुरा राम जानकी मंदिर, हरपुर बेलवा काली स्थान, सिंघाड़ा नरसिंह धाम गद्दोपुर रासलीला स्थान सुपौल टरिया के चकुमर खान महावीर मंदिर, महुआ महावीर मंदिर सहित भादवास,खीराचक ,कुशहर , राजापाकर ,गोरौल,वैशाली, जंदाहा , महनार , सहदेई बुजुर्ग, बिदुपुर ,राघोपुर , देसरी, लालगंज, भगवानपुर ,चेहरा कला, सहित सभी प्रखंडों के गांव में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रभु श्री राम के जय जयकार करते लोगों को देखा जा रहा है।
