March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर में मॉडर्न फिजियोथैरेपी क्लीनिक का हुआ उद्घाटन महुआ।

हाजीपुर में मॉडर्न फिजियोथैरेपी क्लीनिक का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
हाजीपुर हॉस्पिटल रोड पानी टंकी के पास मॉडर्न फिजियोथैरेपी क्लीनिक का उद्घाटन वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के लिए यह क्लीनिक काफी उपयोगी साबित होगा। यहां हर वर्ग के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्लिनिक संचालक डॉ कविता कुमारी को इसके लिए सराहना की।

इस मौके पर जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के डॉक्टर मोहन कुमार सुनील कुमार, अनूप ठाकुर, रेणु देवी, चंचल कुमारी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.