March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रीराम भारत की आत्मा है, मंदिर और घरों को दीप से सजाया गया।

श्रीराम भारत की आत्मा है ।
मंदिर और घरों को दीप से सजाया गया।
प्रत्येक गांव एवं चौक चौराहों पर भंडारा का आयोजन ।
घर घर लहर रहा राम ध्वज ।

रिपोर्ट:- आदित्य सिंह के साथ धीरज सिंह की रिपोर्ट

जिरादेई:-प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव एवं चौक चौराहा सोमवार को रामम्य बना हुआ है ।सभी घरों एवं मंदिरों को दीपावली की तरह सजाया गया है तथा मंदिरों में सुंदर पाठ पढ़ा गया।प्रत्येक चौक चौराहे तथा मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जामापुर गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया ।भरौली मठ,शिवपुर बाजार, संथु बंथु, जामापुर, जिरादेई, थेपहा बाजार, मुईया बाजार,तितिरा बाजार ,हसुवा ,विजयीपुर मोड़,करछुई बाजार राममय बना हुआ है ,चारो तरफ रामध्वज लहर रहा है ।

आचार्य अरविन्द मिश्र ने कहा कि आज ऐतिहासिक युग पुरुष मर्यादा पुरुषोत्म श्रीराम की प्रतिमा के पूजन के उपलक्ष्य में जन जन में खुशी की लहर है क्योंकि राम विवाद नहीं समाधान का नाम है जो अनंतकाल से चलते आ रहे है एवं सदियों तक चलते रहेगें।
अधिकांश लोग अपने अपने घरों में टीवी पर अयोध्या के कार्यक्रम को देख रहे थे।

इस मौके पर समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पियूष सिंह, जीतेन्द्र तिवारी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.