March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पांच दिवसीय रामोत्सव यज्ञ संपन्न

पांच दिवसीय रामोत्सव यज्ञ संपन्न
महुआ। रेणु सिंह

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चल रहे पांच दिवसीय रामोत्सव यज्ञ मंगलवार को अष्टयाम यज्ञ की महा आरती के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर यहां गद्दोपुर, कड़ियों, सिंघाड़ा सहित विभिन्न गांवों में भक्ति सिर चढ़कर बोला। यज्ञ की आरती के साथ श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के जयकारे लगाए। वही रात में राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां गद्दोपुर में रामलला व पंचमुखी हनुमान मूर्ति की स्थापना के साथ पांच दिवसीय यज्ञ हवन और भंडारा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर यहां अष्टयाम यज्ञ की समापन पर रात में राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यज्ञ में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। महिलाओं में तो यहां भक्ति और आस्था सिर चढ़कर बोली। मुख्य यजमान राजेश सिंह ने मोहन कुमार ने बताया कि यहां ग्रामीणों का भरपूर सहयोग के कारण यज्ञ सफल हुआ। कड़ियों में भी रामलला विराजमान हुए और अष्टयाम यज्ञ के साथ यज्ञ का समापन किया गया। यहां पर संपूर्ण ग्राम वासियों ने इस यज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग लिया। नरसिंह स्थान सिंघाड़ा में पांच दिवसीय यज्ञ अष्टयाम और विवाह कीर्तन के साथ संपन्न कराया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से हुआ। इन सभी स्थानों पर यज्ञ को लेकर बड़ा सा मेला भी लगा रहा। फुलवरिया पश्चिम में काली स्थान पर हनुमत आराधना श्री राम पूजनोत्सव के साथ यज्ञ का समापन किया गया। रात में संकीर्तन मंडली द्वारा राम विवाह प्रसंग को झांकी पूर्वक सुनाया गया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सीता विदाई प्रसंग को श्रोता भावविह्वल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.